इंद्रेश शर्मा गाजियाबाद । 26 जनवरी से राहुल गांधी जी के समर्थन में ब्लाक और न्याय पंचायत स्तर पर चलाई जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्राएं आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर पहुंची। राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी जी के 76 बलिदान दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर गांधी जी के चित्र पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि करने के तद उपरांत जिला कार्यालय से प्रदेश महासचिव/ जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव जी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा मालीवाड़ा रोड़, ठाकुरद्वारा से होते हुए पांच किलोमीटर की दूरी पूरी कर शहीद स्मारक पर पहुंची।
शहीद स्थल पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधी जी को अपने भाव समर्पित करते हुए राम धुन रघुपति राघव राजाराम, पति के पावन सीताराम गाकर ब्लांक और न्याय पंचायतों से आई यात्राएं समाप्त हुई।
जिला कांग्रेस कार्यालय से यात्रा में पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन जे के गोंड, पूर्व महानगर अध्यक्ष वी के अगिनहोत्री,अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम अहमद (सैफी) शामिल रहे।