
त्रिपुरा में लेफ्ट फ्रंट की आंधी के बीच मुख्यमंत्री माणिक सरकार समेत मंत्री भी बढ़त बनाए हुए हैं। वित्त मंत्री बादल चौधरी आगे चल रहे हैं।त्रिपुरा में लेफ्ट फ्रंट का फिर सत्ता में आना तय है। रुझानों में उसने प्रचंड बहुमत हासिल कर लिया है। 60 सदस्यों की विधानसभा में उसके उम्मीदवार 46 सीटों पर आगे। कांग्रेस 8 पर आगे।