main newsबॉलीवुडमनोरंजनसेलेब्रिटी

नहीं रहीं सिंगर सोनू निगम की मां

गायक सोनू निगम की मां शोभा निगम का गुरुवार को अंधेरी स्थित उनके घर में निधन हो गया। वह 63 वर्ष की थीं। उन्होंने गुरुवार दोपहर 1.40 बजे आखिरी सांस लीं। शोभा का अंतिम संस्कार विले पार्ले शवदाहगृह में शुक्रवार सुबह 9.30 बजे किया गया।

अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद रहे अभिनेता मनोज वाजपेयी ने ट्विटर पर लिखा, “हमारे मित्र सोनू निगम की मां का निधन हो गया, वह कैंसर पीड़ित थीं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।” इस दौरान संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद, गायक तलत अजीज, जतिन पंडित और भूषण कुमार भी उपस्थित थे।

पिछले दिनों सोनू निगम उप्र के मुरादाबाद में एक स्टेज कार्यक्रम करने आए थे। उन्होंने यह बात आयोजकों से शेयर भी की थी कि उनकी मां की हालत नाजुक है। सोनू निगम इस बात से नाराज थे कि आयोजकों ने उन्हें कार्यक्रम के बाद भी रोके रखा था।

Also Read:  सायमा से शालिनी बनी युवती: हिंदू धर्म अपनाकर प्रेमी संग लिए सात फेरे

Related Articles

Back to top button