main news

Budget 2024 : वित्त मंत्री ने टैक्सपेयर्स को नहीं दी कोई राहत, टैक्स स्लैब और टैक्स रिजीम में कोई बदलाव नहीं

मध्यम वर्ग के लिए आवास योजना, रेलवे के तीन अलग इकोनॉमिक कॉरिडोर और तीन करोड़ लखपति दीदी

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में अंतरिम बजट पेश किया। इस दौरान बजट भाषण के दौरान उन्होंने बीते 10 वर्षों की सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विकसित भारत के लिए सरकार का रोडमैप भी बताया।

 चुनावी साल होने के चलते ये पूर्ण बजट की जगह अंतरिम बजट है। वित्त मंत्री सीतारमण का ये पहला अंतरिम बजट भी है। सरकार ने बजट पेश करते हुए परंपरा को भी बनाए रखा। दरअसल, अंतरिम बजट पेश होने के कारण हमेशा की तरह कोई बड़े लोकलुभावन वादे नहीं किए गए और सरकार ने अपनी आगे की सोच को दर्शाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसने तरक्की की है। जब वे प्रधानमंत्री बने, तब कई चुनौतियां मौजूद थीं। सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ सरकार ने इन चुनौतियों का सामना किया। जन कल्याणकारी योजनाएं और विकास के बूते हम लोगों तक पहुंचे। देश को नया उद्देश्य और नई आशा मिली। जनता ने सरकार को फिर बड़े जनादेश के साथ चुना। हमने दोगुनी चुनौतियों को स्वीकार किया और सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ काम किया। हमने सामाजिक और भौगोलिक समावेश के साथ काम किया। ‘सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ हमने कोरोना के दौर का सामना किया और अमृतकाल में प्रवेश किया। इसके नतीजतन हमारा युवा देश के पास अब बड़ी आकांक्षाएं, उम्मीदें हैं।

दिल्ली नोएडा, गाज़ियाबाद, ग्रेटर नोएडा समेत देश-दुनिया, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल से जुड़ी हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें या एनसीआरखबर वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें।
Show More

NCRKhabar AI Desk

आज की तेजी से बढ़ती तकनीक ने हमारे जीवन को गहराई से प्रभावित किया है। आर्टिफ़िशियल इंटेल्जेंस (AI) इसी तकनीक का एक प्रमुख उदाहरण है, जो हमारी दुनिया को बदलने का वादा करता है। इसी AI तकनीक के एक अद्वितीय उपयोगकर्ता एंटिटी है एनसीआर खबर एआई डेस्क। यह एक आर्टिफ़िशियल इंटेल्जेंस बोट है जो देश और विदेश में आ रही प्रमुख खबरों को स्वत: ही अपडेट करता है। एनसीआर खबर एआई डेस्क अभी प्रारंभिक चरण में है, लेकिन इसका प्रयोग आने वाले समय मे सभी खबरों को स्वत: ही अपडेट करने के लिए किया जाएगा। यह बोट खबरों को विभिन्न स्रोतों से लाता है, जैसे कि समाचार एजेंसियाँ, ट्विटर, ब्लॉग, और अन्य मीडिया स्रोत। इसे एक विशेष एल्गोरिदम के माध्यम से खबरों को अपडेट करने के लिए तैयार किया गया है। यह AI बोट केवल प्रमुख खबरों को ही अपडेट करता है, जिससे कि उपयोगकर्ताओं को नवीनतम खबरों का अवलोकन मिल सके। इसके अलावा, यह खबरों को श्रेणित करने के लिए विभिन्न टैग का उपयोग करता है और उपयोगकर्ताओं को खबरों को आसानी से खोजने में मदद करता है।

Related Articles

Back to top button