26 फरवरी को आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार हुए एक वर्ष हो गया है I दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में कहा कि छोटे भाई मनीष सिसोदिया को याद करना चाहूंगा। आज ही के दिन एक साल पहले उन्हें एक झूठे केस में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन हम दुख नहीं मनाएंगे, हमें उन पर गर्व है। सभी खड़े होकर उन्हें सेल्यूट करें।
विधानसभा में बोलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री राजघाट महात्मा गांधी की समाधि पर पहुंचे। उनके साथ आप के कई विधायक भी राजघाट पहुंचे। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के जेल जाने के एक साल पूरे होने पर केजरीवाल मंत्रिमंडल और पार्टी के विधायकों और मंत्रियों के साथ बापू की समाधि पर पहुंचे हैं।
स्मरण रहे कि 26 फरवरी को पिछले साल मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने भी गिरफ्तार किया, तभी से वह तिहाड़ जेल में बंद हैं।