दिल्ली मे एथलीट के लिए उपयोग में आने वाले के त्यागराज स्टेडियम में कुत्ता घुमाने वाले IAS दंपति मे से रिंकू दुग्गा को सरकार ने रिटायर कर दिया है। हालांकि पति संजीव खिरवार अभी सेवा में बने हुए हैं। स्मरण रहे कि एथलीट के लिए उपयोग में आने वाले स्टेडियम को अपने शौक के लिए इस्तेमाल करने पर उनकी खूब आलोचना हुई थी। इसके बाद पति का ट्रांसफर लद्दाख तो वहीं पत्नी को अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश(AGMUT) कैडर मिला था।
दुग्गा को उनकी सेवा रिकॉर्ड का आकलन करने के बाद मौलिक नियमों (एफआर) 56(जे), केंद्रीय सिविल सेवा (सीसीएस) पेंशन नियम, 1972 के नियम 48 के तहत अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त कर दिया गया है। बताया गया कि सरकार को किसी भी सरकारी कर्मचारी को सेवानिवृत्त करने का अधिकार है,यदि वह यह राय रखती है कि ऐसा करना जनहित में है।
पिछले साल दुग्गा द्वारा अपने कुत्ते को घुमाने के लिए दिल्ली के एक स्टेडियम को खाली कराने के समाचारो के बाद मीडिया मे काफी आलोचना हुई थी दिया था। इसके बाद उन्हें और उनके पति संजीव खिरवार को दिल्ली से बाहर ट्रांसफर कर दिया था। खिरवार भी 1994 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में लद्दाख में तैनात हैं।
सोशल मीडिया पर लोगो ने कहा अमा जाने दो
इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर इस अफसर का नाम लेने वाले कई हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं, जिसमें से एक हैशटैग ‘अमा जाने दो’ है। इसके साथ ही कई लोगों ने इस घटना पर अपने विचार बताए हैं। कुछ लोग सरकार की सख्ती का प्रतीक मान रहे हैं, तो कुछ लोग इसे अफसर की लापरवाही का परिणाम बता रहे हैं।
रिंकू दुग्गा के पास कुत्ता टहलाने के लिए अब समय ही समय होगा..!! #AmaJaneDo 🙂 pic.twitter.com/kKHLMZkMBE
— Naval Kant Sinha | नवल कान्त सिन्हा (@navalkant) September 27, 2023