शाहीन बाग में भारतीय संविधान और कानून लागू नहीं होता है और पुलिस और बुलडोजर की भी वहां नो एंट्री है। ये बात शाहीन बाग में अतिक्रमण पर कार्रवाई के लिए गए नगर निगम के बुलडोजर के बैरंग लौटने पर भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने एक विडियो मे कही
उन्होने कहा आज शाहीन बाग में बुलडोजर गया और वापस आ गया। लोग उसके आगे लेट और कुछ लोग बुलडोजर पर चढ़ गए। पुलिस और बुलडोजर इन सबकी शाहीन बाग में नो एंट्री है। यही नगर निगम और दिल्ली पुलिस दिल्ली के गांधी नगर, विश्वास नगर, विजय नगर, अमर कॉलोनी में कार्रवाई करती है। वहां कानून लागू होता है। लोगों के विरोध के बावजूद भी होता है, लेकिन आज कुछ इलाके ऐसे हो गए हैं जैसे कि शाहीन बाग, जहांगीरपुरी, सीमापुरी यहां पर भारतीय कानून, भारतीय संविधान, पुलिस और नगर निगम की नो एंट्री है। इन इलाकों में भारत का कोई संविधान लागू नहीं होता है।
जहां संविधान लागू ना हो, जहां कानून की ना चलती हो, जहां पुलिस की नो एंट्री हो
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) May 9, 2022
जहां अवैध हथियार , अवैध धंधे और अवैध घुसपैठियों के अड्डे हो उसे क्या कहा जायेगा
ये शाहीन बाग, जहाँगीर पुरी, सीमा पूरी जैसे इलाको को और क्या कहा जाएं pic.twitter.com/jxDpInnajC