बिसरख पुलिस ने उबर टेक्सी में एनआरआई द्वारा गलती से छूटे बैग को ढूंढ कर लौटाया वापस, शादी के गहनों को सुरक्षित पाकर एनआरआई ने बिसरख पुलिस का धन्यवाद करते हुये जताया आभार

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के ज्वाइन करते ही पुलिस की त्वरित कार्यवाही कहिए या एनआरआई निखिलेश कुमार सिन्हा का भाग्य , लंदन से ग्रेटर नोएडा वेस्ट अपनी पुत्री की विवाह के लिए आए श्री सिन्हा के एक करोड़ की राशि के गहनों से भरा बैग विश्व पुलिस ने ढूंढ कर वापस लौटा दिया ।
जानकारी के अनुसार निखिलेश सिन्हा ने थाना बिसरख पर सूचना दी कि हम लोग लदंन में रहते है और अपनी पुत्री की शादी के लिए ग्रेटर नोएडा आये थे और अपने सामान सहित गौर सरोवर पोर्टिको होटल गौर सिटी 1 पहुँचे तो हमसे अपना एक बैग जिसमें शादी से सम्बन्धित समस्त गहने आदि थे वह उबर टैक्सी गाड़ी संख्या यूपी 14 एफटी 4003 में छूट गया है।

इस सूचना के आधार पर थाना बिसरख पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित वाहन के रजिस्ट्रेशन नम्बर की जाँच करते हुए पता ट्रेस करने हेतु उबर ऐप के गुरूग्राम कार्यालय पर जाकर वाहन की लाइव लोकेशन प्राप्त करते हुए लालकुँआ जनपद गाजियाबाद से वाहन व चालक को पकड़ा गया चालक द्वारा बताया गया बैग पीछे डिग्गी में रखा हुआ था मुझे जानकारी नही थी बैग में ताला लगा हुआ था बैग को मय चालक व वाहन के थाना बिसरख लाकर प्रार्थी व उसके परिजनों के सामने खोला गया तो इनके समस्त गहने जिनकी कीमत लगभग 1 करोड़ रूपये है बैग में सुरक्षित पाये गये जिनको प्रार्थी श्री निखिलेश कुमार सिन्हा के सुपुर्द किया गया पुलिस द्वारा किये गये इस कार्य का एनआरआई द्वारा आभार व्यक्त किया गया।