3 साल की मैराथन के बाद नोएडा फिल्म सिटी का टेंडर बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप की बेव्यू प्रोजेक्ट्स को

NCRKhabar Mobile Desk
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में इतिहास रचा गया। जिसमें मंगलवार को यमुना प्राधिकरण में एक और मील का पत्थर सीईओ अरुणवीर सिंह ने रख दिया। 3 साल के लंबे इंतजार और कई बार निविदाएं कैंसिल होने के बाद आखिरकार यमुना प्राधिकरण ने फिल्म सिटी का निर्माण का टेंडर फूल निर्माता बोनी कपूर और रियल एस्टेट कंपनी भूटानी ग्रुप के संयुक्त वेंचर देबू प्रोजेक्ट्स एलएलपी को दे दिया ।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

यमुना सिटी के सेक्टर-21 में बनने वाली फिल्म सिटी एक हजार एकड़ जमीन पर प्रस्तावित है। पहले चरण में 230 एकड़ जमीन पर फिल्म सिटी को विकसित किया जाएगा। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार पूरी जमीन पर बिजली की लाइन, सीवर और अन्य सुविधा उसी को करवानी पड़ेगी। इसके लिए फिल्म सिटी से जुड़ी कंपनियों को ही जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रोजेक्ट में देरी होने पर हर दिन 10 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगेगा।

शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों के सामने इंटरनेशनल फिल्म सिटी ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के लिए सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (टी-सीरीज), सुपरसोनिक टेक्नोबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड (मैडॉक फिल्म्स, केप ऑफ गुड फिल्म्स एलएलपी और अन्य), बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी (बोनी कपूर और अन्य) और 4 लायंस फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड (केसी बोकाडिया और अन्य) ने अपने प्रेजेंटेशन दिए थे

- Advertisement -
Ad image

M/s. Bayview Projects LLP के तरफ से बोनी कपूर, आशीष भूटानी,सीईओ भूटानी इंफ़्रा, अश्विनी चैटलें एवं अली चैटलें, राजीव अरोड़ा, अरविन्द कुमार बिन्नी द्वारा प्रस्तुतिकरण दिया गया।

निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर और रियल एस्टेट कंपनी भूटानी ग्रुप मिलकर फिल्म सिटी के लिए 18% रेवेन्यू बोली लगाकर फिल्म सिटी पर अपना परचम लहराया। इस परियोजना के लिए अभिनेता अक्षय कुमार की कंपनी भी दौड़ में शामिल थी। जो 10% पर रहे। इनसे आगे केसी बोकर्डिया 15% पर और टी-सीरीज ने 5% तक ही अपनी रेवेन्यू बोली रखी।

यमुना प्राधिकरण के अनुसार जो कंपनी पहले चरण में फिल्म सिटी बनाएगी। उसकी दूसरे चरण में भी प्राथिमकता दी जाएगी।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है