अवैध संबंधों के शक में ले ली साले की जान, ग्रेटर नोएडा के हत्याकांड में पुलिस ने किया रहस्योद्घाटन

NCRKhabar Mobile Desk
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को ककराला पुश्ते के नीचे मिले युवक की लाश प्रकरण में ग्रेटर नोएडा पुलिस ने रहस्य उद्घाटन करते हुए उसके चचेरे बहनोई को ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के अपने चचेरे भाई के साथ अवैध संबंध हैं इसके बाद उसने अपने साथी श्याम वीर के साथ मिल कर गला दबाकर विपिन को मार दिया

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडिशनल डीसीपी प्रदेश कटारिया ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र में हिंडन पुस्तक के पास एक युवा के की लाश मिली थी जिसकी तलाशी में मिले पैन कार्ड से उसका नाम विपिन पता चला पुलिस की जांच में यह पता लगा कि वह हालोनिक्स कंपनी फेस टू में काम करता था और मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला था । पुलिस के दो लोगों की टीम ने इस प्रकरण में जान ए नाम के व्यक्ति को पकड़ा अभियुक्त के अनुसार जॉनी को शक था कि उसकी पत्नी और चचेरे भाई के बीच अवैध संबंध थे दोनों आमने-सामने ही रहते थे अभियुक्त विपिन ने अपने साथी श्यामवीर को इस बारे में बताया था था विपिन की हत्या की योजना बनाई और श्यामवीर को लालच दिया कि जो भी पैसा मिलेगा उसको वह आपस में बांट लेंगे ।

10 जनवरी की शाम को जॉनी और श्यामवीर ने मृतक विपिन को ककराला पुस्तक पर ले जाकर शराब पिलाई और वहीं पर विपिन की रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी । हत्या के बाद विपिन के मोबाइल से 8475 पेटीएम के जरिए फोन पर के जरिए ट्रांसफर किए गए। पुलिस ने नगद 4000 रुपए और विपिन का मोबाइल फोन श्यामवीर के पास से बरामद किया है।

पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए विपिन के अंतिम संस्कार में भी शामिल होने गए ।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है