अयोध्या में राम मंदिर के पास बवाल: कांग्रेस झंडे की छीना-झपटी, पैरों से कुचला, लोगों में भिड़ंत

NCR Khabar Internet Desk
3 Min Read

अयोध्या : यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय और सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत पार्टी के कई अन्य नेता आज सोमवार को मकर संक्रांति के चलते अयोध्या दौरे पर थे। यहां सभी कांग्रेस नेताओं ने सरयू नदी के पवित्र जल में पहले डुबकी लगाई और इसके साथ ही फिर रामलला के दर्शन करने निकले। वहीं कांग्रेस नेताओं ने हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर यहां भी माथा टेका। लेकिन कांग्रेस नेताओं के इस दौरे के दौरान राम मंदिर के पास बवाल हो गया। यहां अचानक कुछ लोगों के बीच कांग्रेस झंडे की छीना-झपटी की गई और ‘जय श्री राम’ नारेबाजी के साथ झंडे को तोड़कर उसे पैरों से कुचला गया। इस दौरान लोग भिड़ते हुए भी नजर आए। जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने मामला शांत किया।

जिला महिला अध्यक्ष ने कहा- गाली-गलौज की

अयोध्या कांग्रेस जिला महिला अध्यक्ष रेनू राय ने कहा कि कुछ अराजक तत्वों ने पार्टी कार्यकर्ताओं से हमारी पार्टी का झंडा छीना और कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया। हाथ उठाने की कोशिश की और गाली-गलौज की। रेनू राय ने कहा कि अराजक तत्व जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। यह एक शर्मनाक और निंदनीय कृत्य है। मंदिर किसी एक व्यक्ति का नहीं है, यह सबका है।

- Advertisement -
Ad image

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा- भगवान राम सबके हैं

इधर हरियाणा से कांग्रेस राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भगवान राम हमारी आस्था का प्रतीक हैं, हमारे दिन की तो शुरुवात ही भगवाम राम के नाम से ही होती है। हुड्डा ने कहा कि भगवान राम सबके हैं और सबके भीतर भगवान राम हैं। आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर भगवान राम के आशीर्वाद लेने के लिए हम यहां आए हैं। दीपेंद्र हुड्डा ने बताया कि, वे पहले भी अयोध्या आ चुके हैं और भगवान रामलला के दर्शन कर गए हैं। अब वह फिर आए हैं ताकि रामलला के दर्शन और आशीर्वाद से नई ऊर्जा का संचार हो सके। वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने कहा कि आज मकर संक्रांति का शुभ दिन है और भगवान राम के दर्शन के लिए और सरयू नदी में स्नान के लिए इससे ज्यादा शुभ दिन और कोई नहीं हो सकता।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है