‘जो प्रभु राम का नहीं हुआ, वो श्रीकृष्ण का कैसे होगा’, डेप्युटी सीएम ब्रजेश पाठक का करारा हमला

superadminncrkhabar
2 Min Read

सोमवार को राजधानी स्थित एक होटल में यादव मंच द्वारा आयोजित यादव समाज के राजनीतिक एवं सामाजिक उन्नति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के डेप्युटी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव का नाम लिए बिना उन पर जमकर निशाना साधा है। पाठक ने कहा कि जो प्रभु श्री राम का नहीं हुआ, वो भगवान श्रीकृष्ण का कैसे होगा।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

 यादव समाज के बगैर समाज की पूर्णता नहीं है। यादव समाज ने शुरूआत से ही भारत की संस्कृति को मजबूत करने का काम किया है। जब भी हम यादव समाज की बात करते हैं तब हम अपने आरध्य श्रीकृष्ण जी को याद करते हैं। हम सभी श्रीकृष्ण के वंशज हैं। हमारे माता-पिता ने मेरा नाम भी भगवान के नाम पर रखा है। हमारा इतिहास गौरवशाली है। उन्होंने कहा कि जब भी समाज में अत्याचार व अनाचार बढ़े, तो यादव समाज ने उसे खत्म करने की पहल की। समाज में समरसता स्थापित की। सबको न्याय देने काम किया। भगवान श्रीकृष्ण को हम बार-बार याद करते हैं।

डेप्युटी सीएम ब्रजेश पाठक

डेप्युटी सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मतलब परस्त राजनीतिक पार्टियों से सावधान रहें। श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मामला अदालत में है। सरकार श्रीकृष्ण जन्म भूमि की लड़ाई लड़ रही है। अदालत में पूरी पैरवी कर रही है। सरकार आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उत्तर प्रदेश के इतिहास को देखे, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण कण-कण में हैं। हम सभी के रोम-रोम में हैं।

Share This Article