भाजपा ने बजाई लोकसभा चुनाव की रणभेरी : नोएडा में किया लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

NCR Khabar News Desk
2 Min Read

लोकसभा चुनाव को लेकर गौतम बुध नगर में भाजपा ने रणभेरी बजा दी है I बुधवार को नोएडा भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव के सञ्चालन के लिए A-88, सेक्टर 58 में चलते चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा सांसद डॉ महेश शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र शिशोदिया, मनोज गुप्ता ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, विकास चौहान ज़िलाध्यक्ष बुलन्दशहर, गजेंद्र मावी ज़िलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर ने किया। सभी ने कार्यालय में पूजा अर्चना की और उसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यालय का फ़ीता काट कर आधिकारिक उद्घाटन किया।

इस मौक़े पर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सभी को संबोधित करते हुआ का कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा इस बार 400 से ज़्यादा सीट प्राप्त करेगी और गौतमबुद्ध नगर में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेगी। आज मोदी सरकार ने जिस तरह देश को विश्व पटल पर ला दिया है वो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। आज हम सभी को एक साथ पूरे जोश से भाजपा को पूर्ण बहुमत से जिताना है और जो भी विपक्ष में आएगा उसकी जमानत ज़ब्त करनी है।

इस मौक़े पर क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सुखविंदर सोम, नोएडा विधानसभा चुनाव संयोजक गणेश जाटव, लोक सभा विस्तारक सुखपाल, महामंत्री उमेश त्यागी, गिरजा सिंह, उमेश यादव, पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा, मनीष शर्मा, युद्धवीर चौहान, विनोद शर्मा, तन्मय शंकर, गिरीश कोतनाला, मुकेश शर्मा, संजय बाली, प्रमोद बहल, गोपाल गौड़, चमन अवाना, अमरीश त्यागी, सुचित्रा कक्कड़, हर्ष चतुर्वेदी, धर्मेंद्र गुप्ता, रवि मिश्रा, प्रदीप चौहान, पूनम चौहान, शारदा चतुर्वेदी, ओमवीर अवाना, रवि यादव, विवेक मिश्रा, शिवांश श्रीवास्तव, मल्लिकेशर झा, प्रज्ञा पाठक, ओम यादव, अशोक मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है