Badaun Double Murder : बरेली से पकड़ा गया दूसरा आरोपी जावेद

NCR Khabar News Desk
1 Min Read

यूपी के बदायूं जिले में मंगलवार की शाम को दो बच्चों की हत्या की सनसनीखेज वारदात के दूसरे आरोपी को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार किया है। बदायूं पुलिस ने बरेली की बरादरी थाना पुलिस से सहयोग से सेटेलाइट चौराहे से पकड़ा है। पुलिस उसे बदायूं ले गई है। जावेद पर 25 हजार रुपये का इनाम था।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

दो बच्चों की हत्या करने का फरार आरोपित जावेद बेहद नाटकीय अंदाज में बरेली में बरेली पहुंचा। एक ऑटो पर सवार होकर बोला मैं जावेद हूं, बदायूं वाला। आटो में सवार होने से लेकर उसकी पूरी बात का वीडियो बनाया गया है। वह जावेद ही है इसे साबित करने के लिए उसके आधार कार्ड भी देखे गए

बदायूं के एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया आरोपी जावेद को बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया है। जावेद  वहां की बारादरी पुलिस चौकी में खुद को सरेंडर करने पहुंचा था इसके बाद वीडियो भी जारी किया।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है