देश में 543 लोकसभा सीटों के लिए इस साल चुनाव हो रहे हैंI इस बार मुकाबला बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच देखने को मिल रहा है I मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, “यह हम लोगों के लिए ऐतिहासिक क्षण है। 2024 दुनिया के लिए भी चुनावों का साल है। दुनिया के सबसे बड़े और सबसे जीवंत लोकतंत्र के रूप में भारत पर सभी का ध्यान केंद्रित रहता है। लोकतंत्र के रंग यहां उभरते हैं और सभी हिस्सों का इसमें समावेश होता है। हमारा वादा है कि हम चुनाव इस तरह कराएंगे जो देश की चमक को बढ़ाएगा। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है। जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव होना बाकी हैं।”
लोकसभा चुनाव इस बार 19 अप्रैल से आरम्भ होंगे, सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। चुनाव के नतीजे चार जून को आएंगे।
पहला चरण
मतदान: 19 अप्रैल
राज्य: 21
लोकसभा सीटें: 102
दूसरा चरण
मतदान: 26 अप्रैल
राज्य: 13
लोकसभा सीटें: 89
तीसरा चरण
मतदान: 7 मई
राज्य: 12
लोकसभा सीटें: 94
चौथा चरण
मतदान: 13 मई
राज्य: 10
लोकसभा सीटें: 96
पांचवां चरण
मतदान: 20 मई
राज्य: 8
लोकसभा सीटें: 49
छठा चरण
मतदान: 25 मई
राज्य: 7
लोकसभा सीटें: 57
सातवां चरण
मतदान: 1 जून
राज्य: 8
लोकसभा सीटें: 57
नतीजे: 4 जून 2024



ये समाचार अपडेट हो रहा है
इससे पहले चुनाव की तैयारियों की जानकारी देते हुए चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि भारत का चुनावी लोकतंत्र इसलिए काम करता है, क्योंकि इसे 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी कुशलतापूर्वक काम करते हैं. उन्होंने बताया कि इस बार भी इन लोगों के कंधों पर चुनाव करवाने की जिम्मेदारी होगी. उन्होंने बताया चुनाव को लेकर 27 ऐप्स और पोर्टल बनाए गए हैं. cVigil ऐप के जरिए आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी दी जा सकेगी और तुरंत एक्शन लिया जाएगा.