महानायक अमिताभ की तबियत बिगड़ी, अस्पताल मे भर्ती

superadminncrkhabar
1 Min Read

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। अमिताभ बच्चन की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता की उम्र 81 वर्ष है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

अस्पताल में हुई सर्जरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन की शुक्रवार को एंजियोप्लेस्टी सर्जरी की गई है। खबरें हैं कि आज 15 मार्च को सुबह करीब 6 बजे उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एटमिट किया गया। उन्हें सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल ले जाया गया। इसी बीच अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार की दोपहर अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने ‘आपका हमेशा आभार’ लिखा है। इससे माना जा रहा है कि उन्होंने सर्जरी होने के बाद इस पोस्ट के जरिए अपने फैंस और शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया है।

- Advertisement -
Ad image

Share This Article