उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से दिल दहालने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक दो मासूम बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया। दो बच्चों की हत्या के बाद भीड़ आक्रोशित हो गई। उन्होंने आगजनी कर तोड़फोड़ भी की।
आरोपी युवक ने मासूम बच्चों को उनके घर की छत पर ही मारा था। घटना स्थल का मंजर इतना भयावह था कि हर कोई दहल गया। पूरी छत पर खून बिखरा था। आयुष और अहान के तलवों पर भी खून लगा था। छत पर खून में सने उनके पावों के निशान भी थे। इससे साफ था कि दोनों बच्चे साजिद से बचने के लिए छत पर इधर-उधर भागे थे।
साजिद ने बड़ी ही बेरहमी से दोनों बच्चों का कत्ल किया। उसके हाथ बच्चों के खून से सने हुए थे। उसके पूरे शरीर पर खून ही खून लगा था। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी साजिद उनके घर से निकलकर भागा था। जब थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने बताया कि हत्यारोपी खून से सना हुआ घर से बाहर निकलकर भागा हुआ है। इससे पुलिस उसके पीछे लग गई। इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई और एसओजी टीम उसे खोजती हुई शेखूपुर के जंगल में पहुंच गई।