08 मार्च को सिटी पार्क में होगा ’पुष्पोत्सव 2024’ प्रारंभ 

NCR Khabar News Desk
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा में ’पुष्पोत्सव 2024’ का प्रारंभ आगामी 08 मार्च को सम्राट मिहिर भोज पार्क में होगा। प्राधिकरण की एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि प्राधिकरण सिटी पार्क में फ्लोरीकल्चर सोसाइटी के सहयोग से इस पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है। ग्रेटर नोएडा के निवासियों को इस बसंती मौसम में फूलों की तमाम प्रजातियां देखने को मिलेंगी। इस डहेलिया को थीम पुष्प बनाया गया है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर आयोजित होने जा रहे पुष्प प्रदर्शनी में फूलों की खेेती, विशेषज्ञों से तैयार पुष्प डिजाइन, लैंड स्केपिंग, गमलों एवं स्पाॅट गार्डन की सजावट आदि देखने को मिलेगी। तीनों दिन तक लाइव गीत-संगीत और नृत्य-कला के कार्यक्रम होंगे। पुष्प प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। स्कूली छात्रों और आम नागरिकों के लिए कई तरह की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया है। मेंहदी व रंगोली प्रतियोगिताएं भी होंगी। ’पुष्पोत्सव 2024’ के अंतिम दिन 10 मार्च को विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है