गाँव ठसराना में श्री राजपूत करणी सेना संगठन का किया विस्तार

NCRKhabar Mobile Desk
2 Min Read

गौतम बुद्ध नगर के गाँव ठसराना में श्री राजपूत करणी सेना संगठन का विस्तार किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धीरज सिंह उपस्थित रहे। सभा का संचालन गाँव के प्रधान जगन सिंह भाटी द्वारा किया गया।

गाँव ठसराना के जबर सिंह भाटी को गौतम बुद्ध नगर जनपद के अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। साथ ही जगन ठाकुर दनकौर को जिला उपाध्यक्ष, धर्मपाल सिंह को जेवर विधानसभा प्रभारी, दीपू ठाकुर गड़ाना को जिला उपाध्यक्ष, मनोज भाटी हुसैनपुर को सिकंदराबाद विधानसभा प्रभारी, प्रदीप तोमर, निवासी ग्राम दीनोल, खुर्जा को जिला उपाध्यक्ष बुलन्दशहर के पद पर नियुक्त किया गया।

- Advertisement -
Ad image

संगठन के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष जबर सिंह भाटी ने नियुक्ति होने पर संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों का धन्यवाद किया और संगठन के नेतृत्व में समाज और राष्ट्रहित में काम करने की बात कही।

प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धीरज सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव में सम्पूर्ण समाज से एकजुट होने का आह्वान किया और बताया कि क्षत्रिय समाज ने राष्ट्रहित में त्याग और बलिदान किए हैं भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में अहम योगदान दिया है इसलिए क्षत्रिय समाज के उत्थान के लिए सरकार को अलग से नीति और कानून बनाने की जरूरत है।

- Advertisement -
Ad image


कार्यक्रम में श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दलवीर शिशोदिया, जगन प्रधान जी, सतवीर सिंह प्रधान, जिला प्रभारी पवन चौहान कोंडली, वरिष्ठ समाज सेवी सुरेश शास्त्री जी, किरणपाल सिंह, पूरण सिंह आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है