योगी आदित्यनाथ सरकार ने 1991 बैच के आइपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को उत्तर प्रदेश को नया कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है। राजीव कृष्ण वर्तमान में डीजी विजिलेंस के पद पर तैनात हैं।

राजीव कृष्ण 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। राजीव 26 जून 1969 को जन्मे थे। राजीव कृष्ण वर्तमान में सभी आईपीएस अधिकारियों में सीएम योगी के सबसे भरोसेमंद अफसर माने जाते हैं।
राजीव कृष्ण का परिवार दो पीढ़ियों से सिविल सेवा और राजनीति में सक्रिय रहा है। उनकी पत्नी मीनाक्षी सिंह आईआरएस अधिकारी हैं। उनके साले राजेश्वर सिंह पूर्व आईपीएस अधिकारी व वर्तमान में सरोजनीनगर सीट से विधायक हैं। उनके ससुर भी डीआईजी रहे हैं।