सीटू कार्यकर्ताओं ने बैठक कर मजदूर- किसान विरोधी भाजपा को हराने का लिया संकल्प

NCRKhabar Mobile Desk
2 Min Read

भाजपा हराओ, देश व लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत सीटू जिला कमेटी गौतम बुध नगर ने विभिन्न उद्योगों के मजदूर नेताओं की सूरजपुर पार्क ग्रेटर नोएडा पर बैठक किया। बैठक को सीटू दिल्ली एनसीआर राज महासचिव कामरेड अनुराग सक्सैना ने भाजपा शासन में मजदूर किसानों पर हुए उत्पीड़न को रेखांकित करते हुए कहा कि मजदूर किसान जन विरोधी भाजपा को इस लोकसभा चुनाव में हराना मजदूर वर्ग की बड़ी जिम्मेदारी है इसलिए हम अपने कार्यकर्ताओं की बैठक कर उन्हें चुनाव में आम जनता के बीच जाकर भाजपा के खिलाफ वोट करवाने के लिए तैयार कर रहे हैं।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

बैठक को संबोधित करते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त ने कहा कि भाजपा शासन में मजदूरों के हालात बद से बद्तर हो गए हैं। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई, बेरोजगारी तो लगातार बड़ी है लेकिन मजदूरों के वेतन में बढ़ोतरी नहीं की गई है। साथ ही श्रम कानूनों को खत्म कर मजदूरों को उद्योगपतियों का गुलाम बनाने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर जीवन और जीविका को बचाना है तो भाजपा को हराना आवश्यक है और आने वाली 26 अप्रैल को भाजपा उम्मीदवार को हराने के लिए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र सिंह नगर को उनके चुनाव चिन्ह साइकिल पर मतदान कर विजई बनाने का कार्य करें और उक्त लिए लोगों को भी प्रेरित करें।
बैठक को सीटू जिला महासचिव कामरेड रामसागर, जिला सचिव रामस्वारथ, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार राघव व विभिन्न उद्योगों के मजदूर नेताओं ने अपने विचार रखते हुए भाजपा प्रत्याशी को हराने का संकल्प लिया।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है