मुद्दा : गौतम बुध नगर में अस्पतालों के सामने बेबस जिला प्रशासन, बेसमेंट में चल रही ओपीडी, दिल्ली जैसी दुर्घटना पर कैसे होगी निकासी?

NCR Khabar News Desk
3 Min Read

दिल्ली के एक अस्पताल में शनिवार की रात आग लगने से सात मासूम की मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना के बाद दिल्ली एनसीआर के अस्पतालों में आग लगने से निपटने के इंतजामों को लेकर फिर से कई प्रश्न उठने लगे हैं। लोगों ने कहा है कि जिले में चल रहे सभी अस्पतालों को जमीन और उनकी चालू रखने की परमिशन देने वाले कागजों की पुनः जांच होनी चाहिए ताकि दिल्ली जैसी कोई दुर्घटना नोएडा ग्रेटर नोएडा या दादरी के अस्पतालों में ना हो सके ।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

जिला प्रशासन के सूत्रों की माने तो अस्पतालों में बेसमेंट में ओपीडी चलने चलाने के प्रकरण में नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जाती है । अस्पतालों के नक्शे पास करना प्राधिकरण का काम है और कानून बेसमेंट में ओपीडी चलाना गलत है ऐसे में अगर नोएडा ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में लगातार बेसमेंट में ओपीडी चल रही हैं तो इसके कारण होने वाली किसी भी बड़ी दुर्घटना के जिम्मेदार नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ होंगे

गौतम बुध नगर क्षेत्र में बने छोटे और बड़े लगभग 100 से ज्यादा अस्पतालों में भी प्रशासन हाथ बांधे बैठा दिखाई दे रहा है । लोगों का कहना है कि गौतम बुध नगर में दादरी, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई बड़े अस्पतालों में सेफ्टी मानकों को ताक पर रखकर काम किया गया है । इन अस्पतालों में जहां फायर सेफ्टी और निकासी को लेकर कोई इंतजाम नहीं हैI वही इन पर प्रशासन की पहुंच ना के बराबर है अधिकांश अस्पताल मालिक राजनेताओं के संरक्षण में जिला प्रशासन को धता बताते रहते हैं ।

शहर में चल रहे सभी मल्टी स्पेशलिटी अस्पतालों में बेसमेंट में ओपीडी चल रही हैं जिस पर जिला प्रशासन हमेशा आंखें मूंदे रहता है । अस्पतालों ने पार्किंग के लिए बनाए गए बेसमेंट को ओपीडी में बदल दिया है और यहीं पर प्रतिदिन हजारों मरीजों को देखा जाता है ।

जानकारी के अनुसार किसी भी अस्पताल के बेसमेंट में ओपीडी नहीं चलाई जा सकती हैं क्योंकि किसी भी दशा में आग लगने या प्राकृतिक आपदा जैसी स्थिति होने के प्रकरण में बेसमेंट से लोगों का निकलना मुश्किल ही नहीं असंभव हो जाता है ऐसे में जिला प्रशासन यहां के अस्पतालों के मालिकों के सामने क्यों घुटने टेक बैठा है यह बड़ा प्रश्न है ?

प्रश्न यह भी है कि दुर्घटना के कारणों को जानने के बावजूद जिला प्रशासन और नोएडा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्यों शांत बैठा है अभी तक जिले में अस्पतालों को लेकर कोई भी योजना क्यों नहीं बनाई जा रही है ।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है