एनसीआर खबर का असर : जानकारी सामने आने के बाद नोएडा पुलिस ने तिलपता चौकी से हटाया भूमाफिया का विज्ञापन

NCR Khabar Internet Desk
3 Min Read

ऑपरेशन त्रिलोकपुरम को लेकर एनसीआर खबर (NCRKhabar) ओर नेकद्रष्टि साप्ताहिक की चलाई मुहिम अब रंग ला रही है । ताजा समाचार ये है कि यूपीएसआईडीसी में अवैध विला बना रहे एस्कॉन इंफ्रा रियल्टर (Escon Infra Realtors) के पनाशे विला (Panache Villa) प्रोजेक्ट का विज्ञापन तिलपता पुलिस चौकी पर लगाए जाने के समाचार की जानकारी होने के बाद नोएडा पुलिस कमिश्नरेट ने सख्त कार्यवाही करते हुए इस विज्ञापन को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है । नोएडा पुलिस कमिश्नरेट और यहां की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को लोग इसके लिए अब बधाई दे रहे हैं

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image
img202406271112455639272549593741250
बिल्डर द्वारा तिलपता पुलिस चौकी पर लगाया गया विज्ञापन, जिसको जानकारी सामने आने पर पुलिस ने हटा दिया है

आपको बता दें कि पनाशे विला (Panache Villa) नाम के इस प्रोजेक्ट को लेकर यूपीएसआईडीसी के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा कल ही बिल्डर को अपने प्रोजेक्ट से यूपीएसआईडीसी का नाम ना हटाने पर सख्त कार्यवाही करने का नोटिस दूसरी बार भेज चुके थे। दरअसल यूपीएसआईडीसी के द्वारा भेजे गए पहले पत्र के बाद बिल्डर ने तिलपता पुलिस चौकी के ऊपर ही अपने प्रोजेक्ट का विज्ञापन लगा दिया जबकि 2 करोड रुपए की कीमत के डुप्लेक्स वाले इस प्रोजेक्ट के लिए बिल्डर पर ना तो रेरा से कोई अप्रूवल लिया गया है। ना ही इसके लिए किसी भी प्राधिकरण से कोई मानचित्र अप्रूव कराया गया है। इसके साथ ही इतनी बड़ी जमीन पर बना रहे इस प्रोजेक्ट में एसटीपी और पार्किंग जैसी बेसिक चीजों को लेकर बहुत ज्यादा स्पष्ट नहीं बताई जा रही है।

ऐसे में बिल्डर द्वारा पुलिस चौकी पर ही अपना विज्ञापन लगा देने से सोशल मीडिया पर विज्ञापन के जरिए साइट पर ले जा रहे लोगों के मन में इसके सही होने का भ्रम पैदा किया जा रहा था । जिसको अब नोएडा पुलिस कमिश्नरेट ने सख्त कार्यवाही करते हुए हटा दिया है ।

आपको बता दें गौतम बुद्ध नगर में अवैध कॉलोनी का गोरख धंधा खूब फलफूल रहा है। जानकारो का कहना है कि गौतम बुद्ध नगर में पहले किसान नेताओं की आड़ में जमीनों को आबादी की जमीन और अधिकरण से लीजबैक के नाम पर वापस लिया जाता है और उसके बाद इन जमीनों पर भू माफिया अपनी कुदृष्टि जमा देते हैं। इस पूरे खेल में कई बड़े नेताओं से लेकर प्राधिकरण के कर्मचारी भी शामिल रहते हैं।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है