लिफ्ट एक्ट का क्या हुआ लाभ : ग्रेनो वेस्ट की अजनारा होम्स सोसाइटी में 20 मिनट तक फंसे रहे लिफ्ट में लोग

NCR Khabar Internet Desk
2 Min Read

ग्रेनो वेस्ट की अजनारा होम्स सोसाइटी के टावर-ई की लिफ्ट में शुक्रवार दोपहर एक महिला और पुरुष करीब 20 मिनट तक फंसे रहे। फंसे लोगो ने लिफ्ट को काफी खोलने का प्रयास किया, लेकिन नहीं खुली। सूचना देने के काफी देर बाद उनको लिफ्ट से बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार अजनारा होम्स सोसाइटी के टावर-ई मे जैता चक्रवर्ती अपने परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर में करीब 2:30 बजे उसका बेटा स्कूल से आता है। फ्लैट से सोसाइटी के गेट नंबर एक तक पहुंचने पर उनको 10 मिनट का समय लगता है। उसी हिसाब से वो शुक्रवार दोपहर में बेटे को लेने निकली। लिफ्ट में टावर में ही रहने वाले एक व्यक्ति और मौजूद थे। लिफ्ट भूतल पर जाकर रूक गई। जबकि उनको पार्किंग में जाना था।करीब 20 मिनट बाद उनको बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि उनका बेटा गेट पर रो रहा था। बिल्डर की लापरवाही से उसका बेटा काफी परेशान हो गया था।

- Advertisement -
Ad image

सोसाइटी निवासी दिनकर पांडे के अनुसार पिछले तीन माह में 50 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। कई टावर की लिफ्ट खराब हैं। टावर बी की एक लिफ्ट 10 दिन से अधिक समय से खराब हैं। जबकि टावर एन की एक लिफ्ट पांच दिन से खराब हैं। ई-टावर की लिफ्ट भी बंद हो गई हैं। शिकायत के बाद भी बिल्डर ध्यान नहीं दे रहा हैं।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है