अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से दिया त्यागपत्र, ‘आप’ ने सरकार बनाने का दावा किया पेश 

superadminncrkhabar
1 Min Read

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया, उन्होंने दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। अरविंद केजरीवाल के त्यागपत्र देने के बाद आतिशी ने सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई नाम शामिल थे। इसमें मौजूदा कैबिनेट के सदस्य आतिशी, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत के अलावा पूर्वी दिल्ली लोकसभा के प्रत्याशी रहे कुलदीप कुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़लान समेत दूसरे नाम भी शामिल थे। लेकिन आतिशी के नाम पर मुहर लग गई है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आप की ओर से प्रस्तावित सीएम आतिशी ने कहा, आज का दिन दुखद है आज कोई ख़ुशी ना मनाये, आज एक लोकप्रिय मुख्यमंत्री ने त्यागपत्र दिया है I उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल पर भाजपा ने फर्जी आरोप लगाए। केंद्र ने जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया। केजरीवाल जैसा फैसला आज तक किसी ने नहीं लिया। हमारा मिशन केजरीवाल को फिर सीएम बनाना है। जब तक चुनाव नहीं होते तब तक मैं दिल्ली के लोगों की रक्षा करूंगी।

Share This Article