अक्टूबर में होगी फोनरवा की वार्षिक आमसभा, कार्यकारणी बैठक में गिनाई उपलब्धियां

NCRKhabar Mobile Desk
2 Min Read

फोनरवा की वार्षिक आम सभा अक्टूबर में आयोजित की जाएगी । बृहस्पतिवार को कार्यकारणी की बैठक अध्यक्ष योगेन्द शर्मा में यह निर्णय लिया गया ।  बैठक के दौरान वर्ष 2023-24 का वार्षिक आय व्यय का ब्योरा भी सदस्यों के समक्ष रखा गया।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

महासचिव के के जैन ने बताया कि गत महीने में कमिश्नर ऑफ पुलिस ,डीसीपी ट्रैफिक, डीसीपी नोएड तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आरडब्ल्यूए के साथ
मीटिंग हुई थी नोएडा में कानून व्यवस्था पर लिए गए निर्णय के अनुसार कार्यवाही की जारही है। सेक्टरों में पुलिस गस्त बढ़ाई गढ़ी है तथा अन्य समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों की आरडब्ल्यूए के साथ मीटिंग की जारही है।

नोएडा के निवासियों की समस्या के समाधान के लिए मुख्य कार्यपालक अधिकारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार बैठक हो रही है जिसमें की पानी और सीवर, पार्कों का विकाशबेंडिंग जॉन आदि की समस्याओं का तत्परता से समाधान किया जाए।

नोएडा प्राधिकरण फोनरवा के सहयोग से प्रत्येक शनिवार को दो सेक्टर में सफाई अभियान चला रहा है इसके अंतर्गत आरडब्ल्यूए व निवासियों की समस्याओं का समाधान भी किया जाता है और सभी लोगों को अपना सेक्टर को साफ सुथरा रखने के लिए प्रतिज्ञा भी दिलाई जाती है जिससे कि हम आगे आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में के 7 स्टार की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त हो सके।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है