यूपीसीडा के उप महाप्रबंधक राजेंद्र भाटी निलंबित

superadminncrkhabar
1 Min Read

उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास अभिकरण (यूपीसीडा) के उप महाप्रबंधक (सिविल) राजेंद्र भाटी को निलंबित करने के आदेश औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर ने जारी किए हैं।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

दरअसल शासन ने 30 जून 2023 को यूपीसीडा के उप महाप्रबंधक (सिविल) राजेंद्र भाटी को तबादला करते हुए नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए थे। उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर द्वारा जारी आदेश के अनुसार स्थानान्तरण के आदेश के बाबजूद उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। ऐसा करके उन्होंने शासकीय आदेशों की अवहेलना की है। इसी कारण उत्तर प्रदेश सरकारी सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 1999 के नियम-7 के तहत राजेंद्र भाटी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। 

- Advertisement -
Ad image
Share This Article