अपना घर आश्रम नोएडा, स्वस्थ होने पर पांच महिलाओं की घर वापसी,अब तक 156 लौटीं अपने घर

राजेश बैरागी
2 Min Read

राजेश बैरागी I नोएडा सेक्टर 35 स्थित अपना घर आश्रम से आज पांच युवती/महिलाओं को पूरी तरह स्वस्थ होने पर उनके परिजनों के साथ पुनर्वासित किया गया। इनमें से दो युवतियां अपने प्रेमियों के धोखे में आकर अपने घर से लाखों रुपए लेकर भागी थीं और फिर एक दिन अपना घर आश्रम के संचालकों को सड़क किनारे विक्षिप्त अवस्था में मिली थीं।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

1 मई 2022 से संचालित अपना घर आश्रम की नोएडा शाखा आज पांच और ऐसी युवती/महिलाओं को पुनर्वासित करने में सफल रही जो अलग-अलग कारणों से अपने परिजनों से न केवल दूर चली आईं थीं बल्कि उनके पास अपने परिजनों की जानकारी भी नहीं थी। इनमें से आलिमा(अनीता)(25) व सविता (फूलवती)(23) भी शामिल हैं जो किन्हीं धोखेबाजों के प्यार में पड़कर अपने अपने घरों से लाखों रुपए लेकर भाग आई थीं। बाद में बहुत खराब स्थिति में अपना घर आश्रम संचालकों को जब मिलीं तो उन्हें अपने घरों और परिजनों का भी अता-पता याद नहीं था।

समाजसेवी बलराज गोयल ने बताया कि अपना घर आश्रम में लाकर दोनों युवतियों का न केवल इलाज किया गया बल्कि उनकी पूरी देखभाल की गई। इनमें से अनीमा रांची झारखंड और सविता मंडोली दिल्ली की रहने वाली थीं। याददाश्त वापस आने पर उनके परिजनों के साथ आज उन्हें उनके घर भेज दिया गया।आज ही मालती गौतम ((ज्योति)(29),जानकी देवी (35) तथा बबली (28) को भी स्वस्थ होने पर उनके परिजनों को सौंप दिया गया। लगभग ढाई वर्ष में इस अपना घर आश्रम से 156 महिलाओं को स्वस्थ होने के बाद पुनर्वासित किया गया है। फिलहाल यहां लगभग तीन सौ ऐसी महिलाओं की देखभाल की जा रही है जो अपने परिजनों से बिछुड़कर खराब मानसिक और शारीरिक हालत में यहां पहुंची हैं।

Share This Article
राजेश बैरागी बीते ३५ वर्षो से क्षेत्रीय पत्रकारिता में अपना विशिस्थ स्थान बनाये हुए है l जन समावेश से करियर शुरू करके पंजाब केसरी और हिंदुस्तान तक सेवाए देने के बाद नेक दृष्टि हिंदी साप्ताहिक नौएडा के संपादक और सञ्चालन कर्ता है l वर्तमान में एनसीआर खबर के साथ सलाहकार संपादक के तोर पर जुड़े है l सामायिक विषयों पर उनकी तीखी मगर सधी हुई बेबाक प्रतिक्रिया के लिए आप एनसीआर खबर से जुड़े रहे l