फैक्ट चेक : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कौन ओर क्यों फैला रहा है बच्चा चोरी करने वाली महिला की अफवाह ?

NCRKhabar Mobile Desk
2 Min Read

क्या ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बच्चा चोरी करने वाला महिलाओं का कोई गैंग सक्रिय हो गया है ? क्या अलग-अलग सोसाइटियों में महिलाएं अलग-अलग तरीके से बच्चा चोरी करने की घटनाओं में पकड़ी जा रही हैं या फिर यह सब किसी विशेष योजना के तहत ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटियों के नाम पर लगातार सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है । बीते दिनों गौर सिटी की एक समिति में एक महिला के फोटो और पोस्ट बाकायदा सोसाइटी में लगा दिए गए और यह दावा किया गया कि वह महिला बच्चा चोरी करने वाली महिला है बाद में पुलिस ने वहां पहुंचकर न सिर्फ वह पोस्टर हटाएं बल्कि लोगों को ऐसी अफवाह फैलाने से भी मना किया ।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

इसी तरह की एक अन्य घटना बुधवार को ग्रेटर नोएडा की ही पंचशील ग्रीन टू सोसाइटी के नाम से फैलना शुरू हुई जिसमें कई मीडिया पोर्टल ने जल्दबाजी दिखाते हुए बाकायदा उसको भी बच्चा चोरी से जोड़ दिया। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यहां तक दावा कर दिया गया कि महिलाओं के पास हथियार भी वहां के गार्डों ने पकड़े हैं । सोशल मीडिया पर इस तरीके के समाचार वायरल होने के बाद बिसरख पुलिस ने एक बार फिर से इन सब अफवाहों का खंडन किया है और इसको फेक न्यूज़ बताया है ।

एनसीआर खबर अपने पाठकों को सचेत करना चाहता है कि हमेशा सुरक्षित लिंक और भरोसेमंद मीडिया माध्यम के समाचारों पर ही विश्वास करें ।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है