गौतम बुद्ध नगर : कांग्रेस के बाद सपा के प्रतिनिधि मंडल को किसानों से जेल में मिलने जाने से पुलिस ने रोका, सपा बोली भाजपा सरकार कर रही सरेआम लोकतंत्र की हत्या

NCRKhabar Mobile Desk
2 Min Read

बुधवार को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को गौतम बुद्ध नगर किसान संयुक्त समिति के गिरफ्तार नेताओं से मिलने जाने के रोके जाने के बाद बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल को भी पुलिस ने डीएनडी फ्लाईओवर प्रशासन ने रोक दिया ।  इस दौरान किसानों से मुलाकात करने पर अड़े प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों एवं पुलिस अधिकारियों में नोंक-झोंक हुई। बाद में प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस जॉइंट कमिश्नर एवं जिलाधिकारी से मुलाकात कर किसानों को बिना शर्त रिहाई करने की मांग की। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा बिना शर्त किसानों की शीघ्र रिहाई करने का आश्वासन दिया गया।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने एनसीआर खबर से विशेष बातचीत में कहा कि प्रतिनिधि मंडल के सदस्य पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर उन्हें रिपोर्ट सौंप कर किसानों पर हो रहे अत्याचार से अवगत कराएंगे। प्रतिनिधिमंडल में सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी, फकीरचंद नागर, गजराज नागर, सुनील चौधरी, वीर सिंह यादव, इन्दर प्रधान, महेंद्र नागर, नोएडा महानगर अध्यक्ष आश्रेय गुप्ता, सुनील देवटा, नरेंद्र नागर सुधीर तोमर मौजूद रहे।

इस मौके पर सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि जेल में बंद किसानों से मुलाकात करने से रोका जाना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। भाजपा सरकार सरेआम लोकतंत्र की हत्या कर रही है, आज उत्तर प्रदेश में आपातकाल जैसे हालात हैं।

सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार किसानों पर अत्याचार हो रहे हैं। सरकार उनको उनके अधिकारों से वंचित कर उनका शोषण कर रही है उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ आतंकियों जैसा वर्ताव कर रही है।

सांसद लाल जी वर्मा ने कहा कि किसानों की इस लड़ाई में समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है एवं आंदोलनकारी किसानों कि बिना शर्त रिहाई के लिए हर आवश्यक कदम उठाएगी। 

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है