DND टोल फ्री रखने के कोर्ट के फैसले के बाद जनहित मोर्चा ने किया पूर्व मंत्री नबाब सिंह नागर को सम्मानित

NCRKhabar Mobile Desk
2 Min Read

लाखों लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप नोएडा को दिल्ली से जोड़ने वाले डीएनडी को टोल टैक्स फ्री रखने के फैसला आने के बाद गौतम बुध नगर के में जनहित मोर्चा ने इस आंदोलन में सड़क पर उतरकर विरोध करने वाले नेता और पूर्व मंत्री नवाब सिंह नगर को उनके आवास पर पहुंच कर विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया ।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

सम्मानित होने के बाद अपने मीडिया से बात करते हुए नवाब सिंह नगर ने जनहित मोर्चा के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ग्रेटर नोएडा अध्यक्ष राज कसाना मीडिया प्रभारी अमित त्यागी सचिव मनोज कटारिया, सकेत शर्मा के साथ-साथ फोनरवा और डायलॉग इंडिया के अनुज गुप्ता के योगदान को महत्वपूर्ण बताया । नबाब सिंह नागर ने उन दिनों को याद करते हुए कहा कि जब जनहित मोर्चा के आंदोलन को कंपनी प्रलोभनों से नहीं तोड़ सकी  तब उन्होंने नवाब सिंह नगर और मनोज कटारिया समेत तीन लोगों पर 35- 35 लाख का मानहानि का मुकदमा कर दिया किंतु लोग डरे नहीं और अंतत जीत सच की हुई।

जनहित मोर्चा के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने मीडिया से कहा कि जनित मोर्चा ने उसे दौर में शहर के पांच बड़े मुद्दों पर अपनी लड़ाई लड़ी और लगभग सभी में जीत हासिल करी है ।यद्यपि बीते कुछ वर्षों में मोर्चा शांत हो गया है किंतु अब उन्हें नई ऊर्जा के साथ नोएडा के लोगों के मुद्दों के लिए फिर से खड़ा होगा ।

२०२४ का सबसे बड़ा पोल

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है