यमुना प्राधिकरण में बड़े घोटालों की आहट ! चैयरमैन के हटने के बाद यीडा बोर्ड की बैठक टली

NCRKhabar Mobile Desk
2 Min Read

यमुना प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल सागर के कोर्ट के आदेश के बाद पद से हटाए जाने के परिणाम प्राधिकरण के कार्यशैली और आगामी बैठकों तक पर पड़ने लगा है । सोमवार को इस मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई है जिसके बाद आगे की दिशा तय होगी।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

सूत्रों का दावा है कि यमुना प्राधिकरण में अब कई घोटालों की फाइल है खुल सकती हैं इसके चलते 23 दिसंबर को होने वाली बोर्ड बैठक फिलहाल टाल दी गई है । अब तक इस बैठक के लिए एजेंडा तैयार करने को लेकर प्राधिकरण में दिन-रात काम चल रहा था यहां तक की शनिवार रविवार को भी कार्यालय खोलकर काम करने के आदेश थे।

यमुना प्राधिकरण के अध्यक्ष आनंद सागर पर आरोप लगाए गए कि उन्होंने दो एक जैसे मामलों में अलग-अलग देश जारी किए हैं जानकारी के अनुसार 2022 में 14 बिल्डरों को जमीन आवंटन रद्द किया गया था उसके बाद इनबिल्डरों ने अध्यक्ष के पास अपील करी अध्यक्ष ने तीन मामलों में एक साथ सुनवाई की । सुनवाई के बाद दो बिल्डरों का आवंटन बहाल कर दिया गया जबकि एक को सही बताया

कोर्ट के इंटरव्यू के बाद अब न सिर्फ प्रमुख सचिव बल्कि यमुना प्राधिकरण के बीते 5 साल से एक्सटेंशन पा रहे सीईओ अरुणवीर सिंह के नए एक्सटेंशन पर भी तलवार लटकती दिखाई दे रही है । प्राधिकरण के स्रोतों की माने तो अब सरकार अरुणवीर सिंह को एक और नया एक्सटेंशन देकर किसी तरीके की के नए विवाद में नहीं फंसना चाहेगी

ऐसे में अगले एक सप्ताह में यमुना प्राधिकरण में कई नए अधिकारियों की आहट सुनाई दे सकती है । या फिर कई नए और बड़े खुलासे भी हो सकते है ।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है