ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में भूटान की महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई हैं। मंगलवार रात महिला पी-3 गोल चक्कर के पास खड़ी थी। तभी अज्ञात ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर भूटान रवाना हो गए। वहीं अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पुलिस ने बताया, भूटान निवासी महिला दवादमे की बहन ग्रेटर नोएडा की जेपी ग्रींस सोसाइटी में रहती हैं। दवादमे 11 जनवरी को अपनी बहन से मिलने आई थीं। मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे महिला पी-3 गोल चक्कर पर खड़ी थीं। तभी एक ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
महिला को आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक ऑटो लेकर फरार हो गया। बीटा-2 कोतवाली के प्रभारी ने बताया, आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।