दिल्ली चुनाव में AAP को पहला झटका! मनीष सिसोदिया को मिली हार

NCR Khabar News Desk
1 Min Read

दिल्ली चुनाव नतीजों के आधिकारिक रुझानों से राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा की वापसी के संकेत मिलने के बाद भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल जारी है। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार भाजपा 45 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आप 25 सीटों पर आगे चल रही है। जंगपुरा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया को हार मिली है। इस सीट पर बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह ने 1844 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

दिल्ली चुनाव के रुझानों पर भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि “मैं दिल्ली की जनता को पीएम मोदी की अपील सुनने के लिए धन्यवाद देता हूं… केजरीवाल सभी मॉडलों में धराशायी हो गए हैं… यह तय है कि केजरीवाल तिहाड़ जाएंगे। वह सीएम बनना चाहते थे, लेकिन अब वह विधायक भी नहीं रहेंगे… पार्टी हाईकमान द्वारा चुना गया कोई भी पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली का अगला सीएम होगा…”

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है