पांच करोड़ सीएसआर फंड दिलाने में आध्यात्मिक ट्रस्ट से 1.10 करोड़ की धोखाधड़ी

NCR Khabar Internet Desk
2 Min Read

दिल्ली निवासी दंपति और उनके साथी ने सीएसआर फंड दिलाने का झांसा देकर एक करोड़ 10 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में दंपति और उसके साथी के खिलाफ सेक्टर-113 थाने में केस दर्ज हुआ है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

सेक्टर-75 स्थित सोसाइटी में रहने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट कमलाकर मिश्रा ने शिकायत की है कि वह पहले रूद्र कृपा फाउंडेशन ट्रस्ट में काम करते थे। उस दौरान मुख्य ट्रस्टी माधव कांत मिश्र ने सीएसआर फंड जुटाने के लिए बोला था। इस काम में ट्रस्टी ने व्यापारी संजय आर्य को भी लगाया था। दोनों ने विभिन्न कंपनियों में संपर्क किया तो सितंबर 2019 में कमलाकर की मुलाकात दिल्ली के शाहदरा निवासी राधेश्याम सिंघल, उसकी पत्नी सरोज सिंघल और अमित अग्रवाल से हुई। तीनों ने बताया कि वे लोग राजेश एक्सपोर्ट के प्रतिनिधि हैं। दोनों पक्षों के बीच सीएसआर फंड को लेकर बातचीत हुई और आरोपी पक्ष ने साढ़े पांच करोड़ रुपये का सीएसआर फंड दिलाने का भरोसा दिया।

फंड दिलाने के प्रबंध और खर्चों के नाम पर एडवांस में 1.10 करोड़ रुपये ले लिए और कहा कि एक सप्ताह में बैंक खाते में साढ़े पांच करोड़ रुपये आरटीजीएस हो जाएगा।आरोप है कि रकम की लेनदेन सेक्टर-75 में हुई। अब इस प्रकरण में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी हैI

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है