रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा समेत 6 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

NCR Khabar News Desk
2 Min Read

दिल्ली में नई सरकार का गठन हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके कैबिनेट ने गुरुवार को रामलीला मैदान में शपथ ली। उप राज्यपाल विनय सक्सेना ने मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।  दिल्ली की ९वी और चौथी महिला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की नई कैबिनेट में कपिल मिश्रा और प्रवेश वर्मा के साथ 6 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। गुरुवार की शाम को सीएम रेखा गुप्ता की नई कैबिनेट इकट्ठा होगी और यमुना दर्शन के लिए जाएगी।

जानिये रेखा गुप्ता का मंत्रिमंडल

रेखा गुप्ता सरकार के दो मंत्री परास्नातक, दो स्नातक, दो पेशेवर स्नातक हैं। नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा और करावल नगर से जीते कपिल मिश्रा सबसे पढ़े लिखे मंत्री हैं। कपिल मिश्रा के पास एमए सोशल वर्क की डिग्री है, प्रवेश वर्मा ने एमबीए किया है।

- Advertisement -
Ad image

पेशेवर स्नातक मंत्रियों में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और विकासपुरी से जीते पंकज कुमार सिंह शामिल हैं। पेशे से डेंटिस्ट पंकज के पास बीडीएस की डिग्री है। वहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मेरठ की चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से एलएलबी की है। ।

स्नातक मंत्रियों में जनकपुरी से जीते आशीष सूद और बवाना से जीते रविंद्र इंद्रराज सिंह शामिल हैं। रविंद्र इंद्रराज सिंह ने बीए किया है, वहीं आशीष सूद के पास बीकॉम की डिग्री है। मनजिंदर सिंह सिरसा कैबिनेट में सबसे कम पढ़े-लिखे मंत्री हैं। सिरसा 12वीं पास हैं।

img 20250219 wa00378708351784686377191
Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है