केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के भांजों के बीच गोलीबारी, एक की मृत्यु, दूसरे की हालत गंभीर

superadminncrkhabar
1 Min Read

भागलपुर जिले के नवगछिया में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के दो भांजों के बीच हुई गोलीबारी ने इलाके में सनसनी फैला दी है। यह दुखद घटना गुरुवार को  हुई, जब जगतपुर निवासी जयजीत यादव और विकल यादव के बीच किसी मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी। इस गोलीबारी में विकल यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जयजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए भागलपुर के डॉक्टर एनके यादव के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने विकल यादव को मृत घोषित कर दिया और जयजीत यादव की हालत गंभीर बनी हुई है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

ये समाचार अभी प्रारम्भिक अवस्था में है अपडेट के लिए रिफ्रेश करते रहे

Share This Article