Lucknow News: डीजीपी प्रशांत कुमार को मिला SKOCH अवॉर्ड का सर्टिफिकेट

NCR Khabar News Desk
1 Min Read

उत्तर प्रदेश पुलिस को राष्ट्रीय स्तर के सम्मान से सम्मानित किया गया है। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार को SKOCH अवॉर्ड का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) नवीन अरोरा ने उन्हें यह सर्टिफिकेट भेंट किया।

यह सम्मान उत्तर प्रदेश पुलिस के इन्वेस्टिगेशन, प्रॉसिक्यूशन और कन्विक्शन पोर्टल को पुलिस एंड सेफ्टी श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया है।दरअसल, पोर्टल के जरिए अपराध की पहचान कर समय से केस की जांच करने में मदद मिलती है। यह पोर्टल चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया की भी मॉनिटरिंग करता है। पोर्टल के जनोपयोगी कार्यों को लेकर प्रतिष्ठित SKOCH अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

- Advertisement -
Ad image

क्या है स्कॉच अवार्ड?

स्कॉच अवार्ड देश का एक प्रतिष्ठित सम्मान है। यह स्कॉच ग्रुप की ओर से प्रदान किया जाता है। स्कॉच पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2003 में की गई थी। यह पुरस्कार ऐसे लोगों, परियोजनाओं और संस्थाओं को दी जाती है जो देश को अपने कार्यों से बेहतर बनाने का अतिरिक्त प्रयास करते हैं।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है