नोएडा : महागुण माडर्न सोसायटी में AOA चुनाव की मांग पर महिलाओं ने मुंह पर मास्क बांधकर किया सत्याग्रह प्रदर्शन

NCRKhabar Mobile Desk
1 Min Read

सालों से महागुण मार्डन सोसाइटी में AOA चुनाव को लेकर चल रहा विवाद अब आगे बढ़ता जा रहा है । समिति की महिलाओं ने रविवार को मुंह पर मास्क बांधकर सत्याग्रह प्रदर्शन किया और कैंडल मार्च निकाला।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

दरअसल अपने हक की लड़ाई लड़ रहे इस सोसायटी के निवासी हर रविवार को सत्याग्रह के माध्यम से अपनी आवाज उठाने का प्रयास कर रहे है। रविवार को भी निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

समिति के लोगों का आरोप है कि 2017 के बाद से यहां कभी चुनाव नहीं हुआ है । महागुण मॉडर्न सोसायटी AOA लंबे समय से विवादित रही है । 

लोगों का कहना है कि काफी समय से महिलाओं के साथ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की जाती रही है। सोसायटी में हर बिल्डिंग का अपना सोशल मीडिया पर ग्रुप बना हुआ है। इसमें लोग अपनी समस्याओं को लेकर चर्चा भी करते हैं तो कुछ मेंबर द्वारा  महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर उनको शांत कर दिया जाता है। 

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है