गौतम बुद्ध नगर में नए जिलाधिकारी मेधा रूपम ने किया कार्यभार ग्रहण, बोली जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का किया जाएगा काम

NCR Khabar News Desk
2 Min Read

नवांगतुक जिलाधिकारी मेधा रूपम ने आज ग्रेटर नोएडा के कलेक्ट्रेट परिसर में विधिवत् रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा भी उपस्थित रहे, जिन्होंने मेधा रूपम को चार्ज सौंपते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

जिलाधिकारी मेधा रूपम, 2014 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उनका स्थानांतरण कासगंज से गौतम बुद्ध नगर के लिए हुआ है। उन्होंने अपने करियर में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी और हापुड़ के जिलाधिकारी के पद पर भी कार्य किया है।

- Advertisement -
Ad image
GxG4CdcbQAA00 E

पदभार ग्रहण करने के बाद, मेधा रूपम ने अधिकारियों से संक्षिप्त परिचय प्राप्त किया और जिले के प्रशासनिक कार्यों की प्राथमिकताओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य सुशासन, पारदर्शिता और जनसुविधाओं को सर्वोपरि रखते हुए प्रशासनिक कार्यों का संचालन करना है।”

नवांगतुक जिलाधिकारी ने विशेष रूप से जनता की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि “जनता की समस्याओं का समाधान हमारी शीर्ष प्राथमिकता होगी।” इसके अलावा, उन्होंने उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करने का आश्वासन भी दिया।

इस मौके पर कार्यालय में कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, और अन्य संबंधित अधिकारी शामिल थे। मेधा रूपम के प्रबंधन में गौतम बुद्ध नगर का प्रशासनिक पहलू और भी मजबूत होने की उम्मीद है।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है