ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अपनी 140वीं बोर्ड बैठक में बहुमंजिला फ्लैट आवंटियों के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इससे लगभग 2000 आवंटियों को राहत मिलेगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव और प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह ने ओटीएस (एकमुश्त समाधान योजना) को मंजूरी दी, जो ईडब्ल्यूएस से 121 वर्ग मीटर क्षेत्र तक के फ्लैटों के लिए लागू होगी।
इस योजना के अनुसार, आवंटियों को 31 दिसंबर 2025 तक बकाया प्रीमियम और लीज डीड पर विलंब शुल्क के ब्याज में राहत मिलेगी। प्राधिकरण के संपत्ति विभाग द्वारा प्रस्तुत इस प्रस्ताव को बोर्ड ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी। अधिकारियों का मानना है कि यह ओटीएस लीज डीड के निष्पादन को सुगम बनाएगा और इससे लगभग 2000 बहुमंजिला फ्लैटों के आवंटियों को लाभ होगा।
प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुई इस बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यालय आदेश शीघ्र जारी किया जाएगा, जिसमें ओटीएस के लागू होने की तिथि का भी उल्लेख होगा।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की इस पहल को स्थानीय निवासियों के लिए एक राहत भरा कदम माना जा रहा है। फ्लैट आवंटियों ने इस कदम की सराहना की है, जिससे उन्हें आर्थिक दबाव से राहत मिलने की उम्मीद है।
स्कीम | एरिया (वर्ग मी) | फ्लैटों की संख्या |
बीएचएस 05 | 40 | 2 |
बीएचएस 7 | 32 | 19 |
बीएचएस 10 | 40 | 92 |
बीएचएस 10 | 31 | 24 |
बीएचएस 11 | 30 | 52 |
बीएचएस 12 | 86 | 38 |
बीएचएस 12 | 101.77 | 69 |
बीएचएस 12 | 120.78 | 177 |
बीएचएस 13 | 86.67 | 6 |
बीएचएस 13 | 40 | 3 |
बीएचएस 13 | 120.78 | 10 |
बीएचएस 13 | 120 | 27 |
बीएचएस 13 | 31 | 2 |
बीएचएस 13 | 101 | 1 |
बीएचएस 13 | 90 | 1 |
बीएचएस 14 | 35.96 | 143 |
बीएचएस 15 | 32 | 1 |
बीएचएस 15 | 101.77 | 3 |
बीएचएस 15 | 120.78 | 5 |
बीएचएस 16 | 29.76 | 1221 |
बीएचएस 17 | 54.29 | 16 |
बीएचएस 17 | 58.18 | 114 |
बीएचएस 17 | 83.38 | 4 |