सुनिए मुख्यमंत्री जी, कल ग्रेटर नोएडा आए तो कैलाश अस्पताल, जगत फार्म और कलेक्ट्रेट पर बने फुटओवर ब्रिज की सुध ले लीजिए, प्राधिकरण की तो ठेकेदार सुनता नहीं, बिना पूर्ण किए विज्ञापन से कर रहा कमाई

NCRKhabar Mobile Desk
4 Min Read

ग्रेटर नोएडा में बीते 2 वर्षों से फुटओवर ब्रिज की राह देख रही जनता ने मायूस होकर शुक्रवार 19 सितंबर को ग्रेटर नोएडा आ रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है लोगों ने कहा है कि मुख्यमंत्री 19 तारीख को ग्रेटर नोएडा का निरीक्षण करने आए तो एक बार कलेक्ट्रेट से जगत फार्म होकर  कैलाश हॉस्पिटल तक बन रहे तीन फुटओवर ब्रिज की भी सुध ले लें, जहां इनको बिना पूर्ण किए बिना प्राधिकरण से बिना ओसी लिए ठेकेदार विज्ञापनों से कमाई कर रहा है । ठेकेदार का प्रभाव इतना है कि फुटओवर ब्रिज पर काम पूरा हुए बिना विज्ञापन को रात में प्रकाशित करने के लिए बिजली के कनेक्शन भी बिना ओसी के  मिल गया हैं या फिर अवैध कनेक्शन के जरिए विज्ञापन को बिजली तक दी जा रही है ।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image
img202509171213048852538269500401082
img202509171213267550540174144791397
हैरत की बात यह है की फोटो पर ब्रिज की आड़ में बीच डिवाइडर में झुग्गियां तक डाल दी गई है

एनसीआर खबर को मिली जानकारी के अनुसार इन तीनों ही फुटओवर ब्रिज में टाइल्स और लिफ्ट दोनों का काम बाकी है स्वयं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि एनजी के आदेश पर तीन हफ्ते पहले बिना इस ओसी लिए फुटओवर ब्रिज पर विज्ञापन लगाने के चलते प्राधिकरण द्वारा दो-दो लाख की पेनल्टी ठेकेदार पर लगाई गई थी और तीन दिनों में  विज्ञापन हटा कर जवाब मांगा था। किंतु ठेकेदार द्वारा ना तो प्राधिकरण को नोटिस का जवाब देने की जरूरत समझी न ही फुटओवर ब्रिज से विज्ञापन हटाए । एनसीआर खबर के पास इस नोटिस की कॉपी उपलब्ध है।

- Advertisement -
Ad image

प्राधिकरण के सूत्रों की माने तो लोगों की शिकायत के बाद ठेकेदार की इस मनमानी के विरुद्ध एक बार फिर से उच्च अधिकारियों द्वारा 10-10 लाख की पेनल्टी लगाई जाने के निर्देश दे दिए गए किंतु सप्ताह बीत जाने के बाद भी संबंधित वर्क सर्कल द्वारा अभी तक नोटिस सर्व नहीं किए गए हैं ।

प्राधिकरण में चर्चा है कि इन पांच फुटओवर ब्रिज के लिए जिस ठेकेदार का चयन किया गया है उसके संबंध सत्तारूढ़ दल के नेताओं से हैं और इसका लाभ उठाकर वो न तो फुटओवर ब्रिज का निर्माण पूरा कर रहा है ना ही प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों की बात को कोई महत्व दे रहा है । टेंडर होने के लभभग 2 वर्षों के बाद भी 5 में से मात्र तीन ब्रिज पर ही काम शुरू हुआ है जबकि चौथा फुटओवर ब्रिज दुर्गा टॉकीज के पास बनाए जाने की बात हुई थी। उसके बारे में बताया जा रहा है कि उसको भी बनाने जाने के लिए ठेकेदार फिलहाल इच्छुक नहीं है । ऐसे में अगर ठेकेदार की मनमानी पर अंकुश नहीं लगा तो लोगों की सुविधाओं के लिए बनाए जा रहे फुट ओवर ब्रिज कब लोगों को सुविधा दे पाएंगे, इसका उत्तर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ही देना पड़ेगा ।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है