नोएडा: इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक बालकनी से गिरकर हुए मृत

NCR Khabar News Desk
2 Min Read

सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 104 स्थित एटीएस वन हमलेट सोसायटी में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के कार्यकारी निदेशक (गैस बिजनेस डेवलपमेंट) अजय गर्ग (58) अपने फ्लैट की 17वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

स्थानीय निवासियों और सोसायटी के सुरक्षा गार्ड्स के अनुसार, घटना सुबह करीब 10:15 बजे की है। अजय गर्ग उस समय अपने पत्नी मयूरी गर्ग के साथ फ्लैट में थे। पत्नी के अनुसार, वह एक फोन कॉल पर किसी से बात कर रहे थे और बातचीत के दौरान बालकनी की ओर चले गए। उन्होंने कहा था कि वह पांच मिनट में वापस आएंगे, लेकिन इसी बीच वह बालकनी से नीचे गिर गए।

गिरने की आवाज सुनकर सोसायटी के सुरक्षा गार्ड तुरंत मौके पर पहुंचे, जहाँ वे लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े थे। तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम तैनात कर जांच शुरू कर दी। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई शिकायत या सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अजय गर्ग दिल्ली में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में वरिष्ठ पद पर कार्यरत थे और नोएडा में अपने परिवार के साथ रहते थे। पड़ोसियों ने उन्हें शांत स्वभाव का और अत्यंत पेशेवर व्यक्ति बताया।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है