मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 मार्च को ग्रेटर नोएडा वेस्ट दौरे पर, निजी अस्पताल का करेंगे उद्घाटन, कपिल देव भी रहेंगे उपस्थित

NCR Khabar Internet Desk
2 Min Read
संकेतिंक चित्र (AI)

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 5 मार्च, गुरुवार को गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आगमन हो सकता है। मुख्यमंत्री यहां सेक्टर-3 में स्थित एक निजी अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव भी शहर में मौजूद रहेंगे।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंगलवार को पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह और जिलाधिकारी मेधा रूपम ने स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया था। बुधवार को पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और रूट प्लान को लेकर एक बार फिर क्षेत्र का गहन सर्वे किया है।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संभवत: दोपहर 3 बजे सेक्टर-10 में बनाए जा रहे हेलीपैड पर उतरेंगे और उसके बाद अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में पहले एक जनसभा का भी आयोजन प्रस्तावित था, जिसे अब सीमित किया जा सकता है।

अस्पताल उद्घाटन के अतिरिक्त, मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी कर सकते हैं, जिसमें जिले में चल रही परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की जाएगी। हालांकि, अभी तक मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गौतम बुद्ध नगर जनपद में यह नियमित अंतराल पर दूसरा दौरा होगा। इससे पहले, वह 21 फरवरी को जेवर में एक सेमीकंडक्टर यूनिट के शिलान्यास कार्यक्रम में आए थे। आगामी दिनों में भी उनके और दौरे संभावित हैं, जिसमें 9 मार्च को यमुना क्षेत्र और 15 मार्च को नोएडा में उनकी उपस्थिति की संभावना है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने सिंगापुर में दिए अपने वक्तव्य में संकेत दिया था कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन भी मार्च के अंत तक हो सकता है।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है