नोएडा प्राधिकरण के नए सीईओ कृष्णा करुणेश ने पत्रकारों से की मुलाकात, पार्किंग, अतिक्रमण पर सख्त कार्यवाही और यातायात व्यवस्था सुधारने का दिया आश्वासन

आशु भटनागर
5 Min Read

आशु भटनागर। नोएडा प्राधिकरण के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) आईएएस कृष्णा करुणेश ने शहर के विकास और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शनिवार को पत्रकारों के साथ बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और मीडिया के बीच समन्वय स्थापित करना और शहर की समस्याओं का धरातल पर समाधान खोजना था।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

बैठक के दौरान सीईओ ने पत्रकारों से शहर के विकास के लिए सुझाव मांगे और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान पत्रकारों ने बताया कि फील्ड में काम के दौरान उन्हें अक्सर पार्किंग कर्मचारियों के साथ विवादों का सामना करना पड़ता है। इस पर सीईओ ने तुरंत संज्ञान लेते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही, शहर की ट्रांसपोर्ट व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

सीईओ कृष्णा करुणेश ने कहा, “बेहतर समन्वय से ही सुधार संभव है। पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और प्रशासन के साथ मिलकर वे शहर की व्यवस्थाओं को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बना सकते हैं।”

पार्किंग और अतिक्रमण पर सख्त रुख

बैठक में पत्रकारों ने शहर में पार्किंग की गंभीर समस्या और अतिक्रमण पर कार्रवाई न होने के मुद्दे उठाए। सीईओ ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर सख्ती बरतने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि न्यू नोएडा (80 गांवों) में अवैध कब्जों और निर्माण के खिलाफ कड़े कदम उठाने के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट को दिया जाएगा बढ़ावा

शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर पत्रकारों ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट को पुनर्जीवित करने की मांग की। इस पर सीईओ ने बाते कि उत्तर प्रदेश त्रंपोर्ट के साथ मिलकर शहर की यातायात वयवस्था पर काम हो रहा है, पत्रकारों ने बताया कि 2020 तक नोएडा के लिए डीटीसी (DTC) की सुविधा थी, अगर उस पुरानी सुविधा शुरू करने पर कार्य शुरू हो जाए तो नोएडा की काफी हद तक समस्या हल हो जायेगी । सीईओ ने कहा कि शहर में यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है और वो जल्द ही इस पर ठोस एक्शन लेंगे ।

नई पहल और सक्रियता

2011 बैच के आईएएस अधिकारी कृष्णा करुणेश ने हाल ही में कार्यभार संभाला है। कार्यभार संभालने के बाद से ही वे काफी सक्रिय हैं। उन्होंने आम लोगों से मिलने के लिए सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक का समय निर्धारित किया है। पदभार संभालते ही उन्होंने सफाई, सड़कों और सीवर जैसे बुनियादी कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक की थी जिसके बाद से ही लगातार शहर में उच्च स्तर पर सफाई और निर्माण कार्यो में तेजी आई है ।

फ्लावर शो और नए आयोजन

हाल ही में होने जा रहे रए फ्लावर शो ‘वसंत उत्सव’ को लेकर प्राधिकरण में हो रही तैयारियों की जानकारी के बाद सीईओ नए आयोजनों को लेकर भी उत्साहित दिखे। उन्होंने संकेत दिए कि शहर में ऐसे और भी आयोजन किए जा सकते हैं जो नोएडा की सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा दें।

एनसीआर खबर विश्लेषण

नोएडा प्राधिकरण के नए सीईओ का यह कदम शहर के विकास में मीडिया की भूमिका को महत्व देने वाला माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि प्रशासन और मीडिया के बीच समन्वय स्थापित होने से शहर की समस्याओं का समाधान तेजी से हो सकता है। सीईओ द्वारा आम लोगों के लिए निर्धारित समय और बुनियादी ढांचे पर ध्यान देना भी एक सकारात्मक संकेत है। हालांकि, अतिक्रमण और पार्किंग जैसी जटिल समस्याओं के समाधान के लिए ठोस और निरंतर प्रयासों की आवश्यकता होगी। इसके अलावा बरसो से उद्घाटन की राह देख रहे प्राधिकरण के नए कार्यलय को भी जल्द ही आरम्भ करने के लिए कमर कसनी होगी ।

कृष्णा करुणेश की यह पहल नोएडा के निवासियों के लिए उम्मीद की एक नई किरण लेकर आई है। अब देखना यह होगा कि इन बैठकों और चर्चाओं के परिणाम कितनी जल्दी धरातल पर दिखाई देते हैं और शहर की यातायात, पार्किंग और अतिक्रमण जैसी समस्याओं पर कितनी प्रभावी ढंग से नियंत्रण पाया जा सकता है।

Share This Article
आशु भटनागर बीते 15 वर्षो से राजनतिक विश्लेषक के तोर पर सक्रिय हैं साथ ही दिल्ली एनसीआर की स्थानीय राजनीति को कवर करते रहे है I वर्तमान मे एनसीआर खबर के संपादक है I उनको आप एनसीआर खबर के prime time पर भी चर्चा मे सुन सकते है I Twitter : https://twitter.com/ashubhatnaagar हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I एनसीआर खबर पर समाचार और विज्ञापन के लिए हमे संपर्क करे । हमारे लेख/समाचार ऐसे ही सीधे आपके व्हाट्सएप पर प्राप्त करने के लिए वार्षिक मूल्य(रु999) हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये देकर उसकी डिटेल हमे व्हाट्सएप अवश्य करे