नोएडा/ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश शासन ने विशेष कार्याधिकारी (OSD), यूपीसीडा, नवीन कुमार सिंह के स्थानांतरण आदेश में संशोधन किया है। इस संशोधन के तहत उन्हें अब ग्रेटर नोएडा के स्थान पर नोएडा में सम्बद्ध (Attach) किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, शासन द्वारा पूर्व में 29 जनवरी 2024 को जारी आदेश के माध्यम से श्री सिंह को ग्रेटर नोएडा में सम्बद्ध किया गया था, किंतु अब नए संशोधित आदेश में उन्हें नोएडा में सम्बद्ध कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय श्री सिंह की विषम पारिवारिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। प्रशासनिक स्तर पर किए गए इस बदलाव से श्री सिंह को अपनी व्यक्तिगत चुनौतियों का सामना करने में सहायता मिलने की उम्मीद है।
नवीन कुमार सिंह का प्राधिकरणों में लंबा अनुभव रहा है। इससे पूर्व वे ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) में तैनात रहे हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ग्रुप हाउसिंग और औद्योगिक जैसे महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाला था, जहां उन्होंने कई विकास परियोजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।


