लिफ्ट एक्ट है बस नाम का : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की चेरी काउंटी सोसाइटी में बुधवार से है लिफ्ट खराब, लोग कर रहे त्राहिमाम

NCRKhabar Mobile Desk
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सबसे प्रीमियम सोसाइटी में से एक चेरी काउंटी समिति के निवासियों के लिए बुधवार का दिन कल दिन जैसा हो गया जब सोसाइटी में बी4 टावर की एक लिफ्ट खराब हो गई। सोसाइटी निवासी रवि भदोरिया के अनुसार लिफ्ट बुधवार से खराब है। लिफ्ट की मेंटेनेंस करने वाली कंपनी ने कल पूरे दिन उसको ठीक करने का दिखावा किया और आज नया पार्ट लाने की बात कह कर चले गए । दावा है कि खबर लिखे जाने के तक कंपनी द्वारा पार्ट बदला नहीं गया है जिसके चलते लिफ्ट खराब है और बी4 टावर में रहने वाले निवासियों खास तौर पर बच्चे और बुजुर्गों को परेशानी हो रही है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

हालात यह है कि कभी बड़े अरमानों से खरीदने वाले निवासी सोसाइटी के ग्रुपों में लिख रहे हैं कि इतने बड़े नाम के बावजूद ऐसा लगता है कि अब इस सोसाइटी को छोड़ने का वक्त आ गया है ।

एनसीआर खबर से बातचीत में निवासियों ने बिल्डर पर AOA के चुनाव में भी दिखावा करके योजना बनने देने के आरोप लगाए जानकारी के अनुसार कुछ माह पहले यहां के चुनाव हुए उसके बाद किसी एक व्यक्ति ने AOA के रजिस्ट्रेशन को लेकर चुनाव में धांधली बात कर मुकदमा कर दिया । जिसके बाद AOA होने के बावजूद ना के बराबर है वही इस पूरे प्रकरण पर एनसीआर खबर काउंटी ग्रुप से उनका पक्ष लेने का प्रयास कर रहा है । अगर उनसे संपर्क हो पता है या फिर उनकी तरफ से इस पूरे प्रकरण पर कोई प्रतिक्रिया आती है तो उसको जल्दी बताया जाएगा।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है