नोएडा में संस्थाओं ,नेताओं की दलाली रोकने के लिए जीएसटी विभाग व्यापारियों के साथ बनाएगा व्हाट्सएप ग्रुप, व्यापारियों की जीएसटी समस्याओं का होगा सीधे समाधान

NCRKhabar Mobile Desk
2 Min Read

नोएडा जैसे शहर में सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के नाम पर नेताओं की दलाली कोई छिपा हुआ राज नहीं है। अधिकारियों के साथ ऐसे नेताओं की भूमिका अक्सर आम व्यापारियों की समस्याओं के समाधान से ज्यादा फोटो सेशन या अवॉर्ड सम्मान लेने से अधिक नहीं रहती है और इन्हीं संबंधों का उपयोग संस्थाओं के चुनाव को निर्विरोध जितने में किया जाता है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

ऐसे में क्या अब जीएसटी विभाग उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उद्यमियों, व्यापारियों के साथ एक संयुक्त ग्रुप बनाने के सुझाव पर कार्य करने जा रहा है जिसमें अधिकारी अपने डायरेक्ट संपर्क नंबर साझा करेंगे ।

दरअसल सोमवार को जीएसटी विभाग ने व्यापारियों के साथ सेक्टर 6 में जीएसटी को लेकर एक सेमिनार आयोजित किया इस सेमिनार में जीएसटी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने न सिर्फ उद्यमियों की जीएसटी से संबंधित पेचीदगियों और अनुपालन संबंधी संख्याओं को दूर किया बल्कि कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण भी किया।

व्यापारियों के साथ हुए इस कार्यक्रम में अपर आयुक्त संदीप भाग्य संयुक्त आयुक्त योगेश कुमार विजय संयुक्त आयुक्त कौशलेंद्र कुमार राय और उपयुक्त शिव सहाय शामिल रहे । इसी बैठक के दौरान अधिकारियों ने उद्यमियों के साथ सीधे संवाद  के लिए एक ऐसा व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का भी सुझाव दिया जिसमें अधिकारी भी उपस्थित रहे और समस्याओं का सीधा निवारण हो सके।

माना जा रहा है कि इस तरीके से सीधा संवाद व्यापारियों के लिए हितकर होगा इससे जहां व्यापारी अधिकारियों के साथ सीधे अपनी समस्याओं का समाधान पा सकेंगे वहीं माना जा रहा है कि इससे समाधान की आड़ में होने वाली नेतागिरी पर लगाम लगेगी।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है