यमुना प्राधिकरण की लालफीताशाही पार्ट 2 : नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्थापितों से किये वादे विस्थापन के साढे चार साल बाद भी अधूरे!पशुबाड़ा की जमीन देने का भी वादा नहीं किया पूरा

आशु भटनागर
3 Min Read

आशु भटनागर । 2027 के चुनाव में अब बस 1 वर्ष का समय बचा है ऐसे में हमने आपसे वादा किया है कि हम यमुना प्राधिकरण में विकास का ढोल बजा रही उन सभी योजनाओं की सच सामने लाएंगे जिनको समय से पूरा हो जाना चाहिए था किंतु अब तक सब आंकड़ों में ही हो रहा है ।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

इसी क्रम में आज बात करते है जल्द ही शुरू होने वाले नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पहले चरण के विस्थापित गांवों के किसानो और ग्रामीणों की। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण में विस्थापित सात गांवों के ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी और वादों की निरंतर अनदेखी से जूझ रहे हैं।

नोएडा‑इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) के प्रथम‑चरण के विकास में कुल सात ग्राम – दयानतपुर खेड़ा, नगला‑गणेशी, नगला‑छीत्र, नगला‑शरीफ़‑ख़ान व अन्य – को 2021‑22 में ज़मीन‑अधिग्रहण के तहत विस्थापित किया गया था। तब प्रशासन ने “पशुबाड़ा, डेरी फार्म, स्वास्थ्य‑शिक्षा केंद्र तथा सस्ती आवास” के वादे किए थे, पर आज उन वादों में से कोई भी पूरी तरह से लागू नहीं हुआ है।

विस्थापित ग्रामों के प्रतिनिधियों ने बताया कि क़रार में उल्लिखित पशु‑पशुबाड़ा के लिये निर्धारित जमीन अभी तक नहीं दी गई। “हम दूध बेचते हैं, पर अब पशु नहीं पाल पा रहे। पिछले दो साल में हमारी आय में 70 % तक गिरावट आई है खेती की जमीन जाने के बाद आस-पास जमीन उपलब्ध न होने के कारण किसानों ने अलीगढ़ व बुलंदशहर में खेती की है, लेकिन खेतों की दूरी बढ़ने के साथ किसानों की खेती अब धीरे-धरे छूटने लगी है।

ग्रामीणों ने अन्य वादों को भी पूरा नहीं करने का भी आरोप लगाया है। यमुना प्राधिकरण के सूत्र कहते है कि “पशु‑पशुबाड़ा की योजना पर कार्य हो रहा है और सुविधाओं के निर्माण में कुछ तकनीकी अक्षमताएँ हैं। लेकिन ग्रामीण इस जवाब को अधिकारियो के “बहाने” कह कर खारिज करते हैं। ऐसे में जब विधान सभा चुनावों में बस एक वर्ष का ही समय बचा है तब युमना प्राधिकरण को जल्द से जल्द इन वादों को पूरा करने के लिए कदम उठाने चाहिए, ताकि ग्रामीणों को उनके हक की सुविधाएं मिल सकें।

Share This Article
आशु भटनागर बीते 15 वर्षो से राजनतिक विश्लेषक के तोर पर सक्रिय हैं साथ ही दिल्ली एनसीआर की स्थानीय राजनीति को कवर करते रहे है I वर्तमान मे एनसीआर खबर के संपादक है I उनको आप एनसीआर खबर के prime time पर भी चर्चा मे सुन सकते है I Twitter : https://twitter.com/ashubhatnaagar हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I एनसीआर खबर पर समाचार और विज्ञापन के लिए हमे संपर्क करे । हमारे लेख/समाचार ऐसे ही सीधे आपके व्हाट्सएप पर प्राप्त करने के लिए वार्षिक मूल्य(रु999) हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये देकर उसकी डिटेल हमे व्हाट्सएप अवश्य करे