शहर में गैस सिलिंडर की किल्लत बरकरार: घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे लोग

NCR Khabar Internet Desk
3 Min Read

नोएडा: शहर में पिछले कुछ दिनों से जारी गैस सिलिंडर की किल्लत अभी थमती नजर नहीं आ रही है। सेक्टर 22, 73, 52 और भंगेल सहित कई अन्य इलाकों में सोमवार को भी गैस की किल्लत के चलते अफरा-तफरी का माहौल रहा। सिलिंडर की आस में उपभोक्ता सुबह तड़के से ही लंबी कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए, लेकिन कई घंटों के इंतजार के बाद भी अधिकांश लोगों को निराशा ही हाथ लगी।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

हफ्तेभर बाद भी नहीं मिल रही डिलीवरी गैस वितरण में हो रही देरी से उपभोक्ताओं में भारी रोष है। लाइन में लगे लोगों ने बताया कि उन्होंने एक हफ्ते से भी पहले सिलिंडर बुक कराया था, लेकिन अभी तक उनके घर गैस नहीं पहुंची है। सेक्टर 22 में सोमवार सुबह सवा छह बजे से दोपहर एक बजे तक लाइन में खड़ी एक महिला ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि उन्होंने 14 मार्च को सिलिंडर बुक किया था। बुकिंग के कई दिन बीत जाने के बाद भी आपूर्ति न होने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

- Advertisement -
Ad image

बिगड़ा रसोई का बजट और दिनचर्या गैस की कमी का सीधा असर आम आदमी की जेब और उनकी दैनिक दिनचर्या पर पड़ रहा है। सेक्टर-22 स्थित चौड़ा रघुनाथपुर गांव की रहने वाली एक अन्य महिला ने बताया कि उनके घर में पिछले दस दिनों से गैस खत्म है। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने पड़ोसियों की मदद ली और मजबूरी में बाहर से महंगा खाना मंगवाना पड़ा, जिससे उनके घर का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है।

कई परिवारों का कहना है कि घर में बच्चे और कामकाजी सदस्य होने के कारण बिना गैस के गुजारा करना नामुमकिन हो गया है। होटल और रेस्टोरेंट से खाना मंगाना मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए आर्थिक बोझ साबित हो रहा है।

वितरण केंद्रों पर उमड़ रही भीड़ शहर के विभिन्न सेक्टरों में स्थित वितरण केंद्रों पर सुबह से ही पुरुषों और महिलाओं की भारी भीड़ जमा हो रही है। लोग अपने खाली सिलिंडर लेकर घंटों खड़े रहते हैं, ताकि अगर गाड़ी आए तो उन्हें प्राथमिकता पर गैस मिल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस एजेंसियों द्वारा आपूर्ति सुचारू न होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। फिलहाल, इस संकट के कब तक दूर होने की संभावना है, इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है